Posts

तुम्हारी मोहब्बत 💕💕

Image
  अधूरा रह गया मेरा भी प्यार उन लाखों आशिकों की तरह जिन्होंने प्यार तो बस एक बार ही किया पर सज़ा हर दिन , हर रात ख़ुद को बार-बार दिया | खुली आंखों से सपने देखने में कोई बुराई नहीं पर तुम्हारे साथ पूरा जीवन बिताने का इंतज़ार मैंने कितने साल से किया | सुबह की पहली चाय और तुम्हारे गालों को चूमते मेरे होंठ जैसे एक तूफ़ान को तुमने अपने वश में किया | वो तुम ही थी ना  जो मेरे चेहरे पर के हाव-भाव से  पल भर में मेरे दिल का सारा हाल जान लेती थी | कोई परेशानी खंजर बन सीने में ना उतर जाए मेरे तुम उससे पहले ही मेरे माथे को चूम अपनी बाहों में घेर लेती थी | खाना खाया , क्या खाया , कितना खाया  इन सब का हिसाब  तुम गिन-गिन कर ख़ुफ़िया जासूस सी लेती थी | अनाथ नहीं हो तुम पागल मेरे मां-बाप की जगह भी तुम बड़े आराम से लेती थी | जब बातें बिगड़ी  तब तुम सारी मुसीबतों की जड़  अपने काम को देती थी | घंटो-घंटो कभी बातें होती थी अपनी आज तुम मिनटों-मिनटों में फ़ोन दस बार काट देती थी | शिकवे-गिले नहीं थे तुमसे क्योंकि अपनी इस जान पर तुम कभी अपनी जान देती थी | चोरी-छुपके ही किया तुमन...